spot_img

HinduPost is the voice of Hindus. Support us. Protect Dharma

Will you help us hit our goal?

spot_img
Hindu Post is the voice of Hindus. Support us. Protect Dharma
24.8 C
Sringeri
Monday, June 30, 2025

शिक्षक एक माली समान 

शिक्षक एक माली के रूप में न केवल पौधे रूपी विद्यार्थियों को पोषित करता है, बल्कि उन्हें एक बेहतर मनुष्य के रूप में पल्लवित कर, संस्कार रूपी पुष्प खि‍लाकर, सदगुणों की महक भी देता है। हमारे सामाजिक और मानसिक स्तर को बनाने में शिक्षक का बेहद महत्वपूर्ण योगदान होता है।कहा भी गया है कि शिक्षक या गुरु उस कुम्हार के समान होता है, जो मिट्टी के बर्तन बनाते समय उसे एक हाथ से संभालता और दूसरे हाथ से आकार देता है। ठीक उसी प्रकार शिक्षक भी अनुशासन के साथ हमें आकार देते हैं, ताकि हम एक बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हों। शिक्षक के बिना बेहतर समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

एक शिक्षक देश के भावी नागरिकों के रूप में अपने छात्रों की नींव बनाता है। अतः एक शिक्षक को स्वयं एक आदर्श शिक्षक भी होना चाहिए।बच्चे भविष्य के राष्ट्र निर्माता होते हैं, यह बात तो हम सभी जानते हैं परंतु हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिसके द्वारा बच्चे अपने राष्ट्र को एक नई ऊंचाई तक ले जा सकते हैं। जब शिक्षा किसी राष्ट्र का भविष्य तक तय कर सकती है तो ऐसे में इस शिक्षा को बच्चों तक पहुंचाने वाले व्यक्ति के कंधों पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। उस व्यक्ति को हम गुरु, अध्यापक, शिक्षक आदि नामों से जानते हैं।शिक्षक का पद समाज में एक प्रतिष्ठित पद माना जाता है क्योंकि शिक्षक समाज को अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाता है। शिक्षक अपने शिष्यों को सदैव नैतिक मूल्यों के विषय में बताता है, जिससे वे अपने जीवन में एक सदाचारी मनुष्य बन सके।इतना ही नहीं,शिक्षक समाज का उद्धारक होता है और उस पर राष्ट्र के भविष्य को बनाने का कार्यभार होता है। शिक्षक अपना पूरा जीवन राष्ट्र के भविष्य को बनाने के लिए समर्पित कर देता है इसलिए न केवल शिष्य बल्कि प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य बनता है कि वह एक शिक्षक का सदैव सम्मान करें।

इस दुनिया में शिक्षक के पेशे को सबसे अच्छे और आदर्श पेशे के रुप में माना जाता है क्योंकि शिक्षक किसी के जीवन को बनाने में निस्वार्थ भाव से अपनी सेवा देते हैं। उनके समर्पित कार्य की तुलना किसी अन्य कार्य से नहीं की जा सकती। शिक्षक वे होते हैं, जो अपने सभी विद्यार्थियों का ध्यान रखते हैं। वे उनके खाने की आदत, स्वच्छता का स्तर, दूसरों से व्यवहार और पढ़ाई की ओर एकाग्रता की जांच करते हैं।

हमारे लिये एक शिक्षक भगवान की तरफ से एक अनमोल तोहफा है। एक शिक्षक ईश्वर की तरह है क्योंकि ईश्वर पूरे ब्रह्माण्ड का निर्माता होता है जबकि एक शिक्षक को एक अच्छे राष्ट्र का निर्माता माना जाता है। शिक्षक समाज में बहुत प्रतिष्ठित लोग होते हैं जो पढ़ाने के अपने जादू के माध्यम से आम लोगों की जीवन शैली और दिमागी स्तर को बढ़ाने की जिम्मेदारी उठाते हैं। अपने बच्चों के लिये माता-पिता एक शिक्षक से बहुत उम्मीद रखते हैं। हरेक के जीवन में शिक्षक बहुत महत्वपूर्ण इंसान होता है।एक अच्छा शिक्षक वह होता है जो अपने पूरे जीवन में विद्यार्थियों को केवल देता है लेकिन कुछ भी लेता नहीं है बल्कि वो अपने विद्यार्थियों की सफलता से बहुत खुश हो जाता है। एक बेहतरीन शिक्षक  वहहोता है जो अपने राष्ट्र के लिये एक बेहतरीन भविष्य की पीढ़ी उपलब्ध कराता है। केवल उचित शिक्षा से ही सामाजिक समस्याएँ, भ्रष्टाचार आदि को खत्म किया जा सकता है जो अंतत: एक राष्ट्र को वास्तविक विकास और वृद्धि की ओर ले जायेगा।

Subscribe to our channels on WhatsAppTelegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

Dr Shiben Krishen Raina
Dr Shiben Krishen Raina
Former Fellow, IIAS, Rashtrapati Nivas, Shimla Ex-Member, Hindi Salahkar Samiti, Ministry of Law & Justice (Govt. of India) Senior Fellow, Ministry of Culture (Govt. of India)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.