“कोलकाता में BJP एजेंट का सर फोड़ा, संदेशखाली की महिलाओं को ‘विधवा’ बनाने की धमकी… चुनाव खत्म होते ही बंगाल में हिंसा, राज्यपाल ने कहा – एक्शन लो”, ऑपइंडिया, जून 03, 2024
“2024 के लोकसभा चुनाव पूरे देश में खत्म हो चुके हैं। पश्चिम बंगाल में भी शनिवार (1 जून, 2024) को अंतिम राउंड की वोटिंग हो गई, हालाँकि, राज्य में चुनावी हिंसा का दौर चुनावों के बाद भी जारी रहा। संदेशखाली से लेकर कोलकाता तक भाजपा कार्यकर्ताओं के हमलों में घायल होने की सूचना है।
जनवरी, 2024 के बाद से हिंसा झेल रहे संदेशखाली में फिर से एक बार पुलिस और महिलाओं के बीच तकरार हुई है। यहाँ प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर पुलिसिया कार्रवाई की जा रही है। एक गिरफ्तारी का विरोध करने वाली महिलाओं पर पुलिस से बल प्रयोग किया। यह महिलाएँ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने का विरोध कर रही थीं।
भाजपा आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने इसका एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने इसमें बताया है कि चुनाव के एक दिन बाद TMC कार्यकर्ता संदेशखाली में जाकर कह रहे हैं कि 4 जून के बाद वह सबको विधवा बना देंगे। उन्होंने पश्चिम बंगाल पुलिस पर आरोप लगाया कि वह TMC के गुंडों के साथ मिलकर महिलाओं को धमका रही है….”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें