“पश्चिम बंगाल में BJP नेता के घर में ब्लास्ट, प्लांट किए गए थे 6 बम: मीडिया रिपोर्ट में जली हुई बाइकें, बोले पीड़ित – मेरी कार भी फूँक दी”, ऑपइंडिया, मई 11, 2024
“लोकसभा चुनाव 2024 के 3 चरण के चुनाव बीत चुके हैं। 4 चरणों के चुनाव बाकी हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर में भाजपा के एक नेता के घर में बम ब्लास्ट की खबर है। उक्त नेता पार्टी के पंचायत प्रधान के पद पर हैं। जहाँ ब्लास्ट हुआ, वहाँ पर 6 बम प्लांट किए गए थे। इनमें से 2 बम फ़टे। शुक्रवार (10 मई, 2024) आधी रात के समय पुलिस ने 4 सक्रिय बम बरामद करने और उन्हें निष्क्रिय करने में सफलता पाई है।
घटना खेजुरी 2 ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गाँव हालूदबारी की है। भाजपा के पंचायत प्रधान निताई मंडल ले घर में एक मोटर बाइक रखी हुई थी, जिसके इस बम ब्लास्ट में परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने के बाद आधी रात के समय ही खेजुरी पुलिस थाने की एक टीम मौके पर पहुँची। बम ब्लास्ट के आसपास वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई। पुलिस ने CCTV फुटेज का विश्लेषण करते हुए जाँच शुरू कर दी है। ये किसने किया है, इस संबंध में कुछ सामने नहीं आया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि 4 गोलाकार बम पुलिस ने जब्त कर के रखा हुआ है। भाजपा नेता ने बताया कि रात के पौने 1 बजे के करीब उन्हें छत पर से कुछ आवाज़ सुनाई दी। उस दौरान वो लोग जगे हुए थे, उनलोगों ने कुछ लोगों की आवाज़ें भी सुनीं। भाजपा नेता ने ‘रिपब्लिक वर्ल्ड’ को बताया कि जब वो बाहर नहीं गए, किसी ने उनकी बाइक और कार में आग लगा दी थी। बकौल निताई मंडल, इसके बाद उन्होंने अपनी माँ को फोन किया जो उनके लिए खासी चिंतित थीं……”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें