“हजारीबाग में मां सरस्वती की पूजा के दौरान मजहबी उन्माद; कट्टरपंथियों द्वारा कश्मीर अंदाज़ में पथराव… हिन्दू पर्वों पर दिख रहा हिन्दूफोबिया”, सुदर्शन न्यूज़, जनवरी 25, 2026
“झारखंड के हजारीबाग जिले में सरस्वती पूजा की प्रतिमा विसर्जन के समय दो समुदायों के बीच अचानक तनाव बढ़ गया, जो बाद में हिंसक झड़प और पत्थरबाजी में बदल गया। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। हालात को देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
यह घटना हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड स्थित बेलतू गांव की है, जहां शनिवार देर रात सरस्वती माता की प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान दो समुदायों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
पत्थरबाजी की चपेट में आकर कुछ पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही हजारीबाग के उपायुक्त शशिरंजन और पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रात करीब 10 बजे से दोनों वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर डटे रहे और स्थिति को संभालने में जुटे रहे……”
पूरा लेख सुदर्शन न्यूज़ पर पढ़ें
