“भारत को इजरायल से सीखना चाहिए; RSS नेता भैयाजी जोशी ने क्या कहा, धर्मांतरण पर भी….”, हिंदुस्तान, अक्टूबर 20, 2025
“आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारणी सदस्य भैयाजी जोशी ने कहा कि इजरायल की तरह भारत को भी अपनी आंतरिक और बाहरी सुरक्षा का मजबूती से सामना करना चाहिए। उन्होंने धर्मांतरण पर चिंता जताते हुए पूर्ण प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया। रविवार को आरएसएस मुख्यालय में दीवाली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने हर वर्ग से इस दिशा में संकल्प लेने का आह्वान किया।
संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भैयाजी जोशी ने इजरायल का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत को भी आंतरिक एवं बाह्य चुनौतियों का दृढ़ता और सामर्थ्य के साथ सामना करने को स्वावलंबी, सशक्त और सजग राष्ट्र बनना होगा। उन्होंने कहा कि आज समूची दुनिया भारत की ओर नई दृष्टि से देख रही है। विदेशों में भी भारतीय अपने देश की संस्कृति और मूल्यों के कारण गर्व का अनुभव करते हैं।
जोशी ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमने स्वाधीन भारत में जन्म लिया है। यह हमारा सामूहिक दायित्व है कि हम अपनी आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखें। देश में केवल भौतिक या ढांचागत विकास ही नहीं, बल्कि मानसिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक निर्माण भी आवश्यक है, ताकि समाज का समग्र एवं संतुलित विकास सुनिश्चित हो…….”
पूरा लेख हिंदुस्तान पर पढ़ें


