“बच्चे फ्री पढ़ेंगे, विदेश से पैसा मिलेगा… पत्नी पर धर्मांतरण का दबाव, पति ने की जान से मारने…”, हिंदुस्तान, सितम्बर 24, 2025
“फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र में एक युवक ने महिला से धोखाधड़ी कर शादी कर ली। बाद में पत्नी पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। महिला अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई। वहा भी पहुंचकर पति ने पत्नी को धमकाया। महिला ने थाने पहुंच पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना पचोखरा के गांव छिकाऊ निवासी जमुना देवी पुत्री रामजीलाल की 11 साल पूर्व बृजमोहन उर्फ बीएम मैसी पुत्र रामचरन निवासी आनंद नगर, न्यू रेलवे कालौनी टूण्डला थाना टूण्डला के विवाह साथ हिन्दू रीति रिवाज से सम्पन्न हुआ था। विवाह के बाद बाद महिला ने दो पुत्रियों को जन्म दिया। पति ने एक पुत्री का नाम डेजी तथा दूसरी का नाम डौनल रखा।
जमुना देवी अशिक्षित महिला है। उसने बच्चियों के नामकरण को लेकर आपत्ति की। दूसरी पुत्री पैदा होने के कुछ समय बाद पति ने घर में क्रिश्चियन ईशु की बड़ी फोटो लगा दी। वह पत्नी पर ईसाई धर्म अपना कर प्रभु इशू की पूजा करने का दवाब डालने लगा। हिन्दू देवी देवताओं की पूजा करने पर पत्नी को बुरी तरह से लात घूसों से मारने पीटने लगा। बड़ी बच्ची डेजी समझदार हो गयी…….”
पूरा लेख हिंदुस्तान पर पढ़ें