“2040 तक भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र:हिमालय गुरुजी ने 9000 किमी पदयात्रा के दौरान की भविष्यवाणी”, दैनिक भास्कर, जनवरी 18, 2026
“आंध्र प्रदेश के कन्नूर स्थित आश्रम के संचालक हिमालय गुरुजी ने भविष्यवाणी की है कि वर्ष 2040 तक भारत एक हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। उन्होंने यह बात अपनी 9000 किलोमीटर की पदयात्रा के दौरान सोनभद्र जिले के म्योरपुर में कही।
गुरुजी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सभी को साथ लेकर चलने की शिक्षा देता है, इसके बावजूद हिंदुओं के साथ सदियों से अन्याय हो रहा है।
हिमालय गुरुजी ने जगत कल्याण और सनातन संस्कृति के उत्थान के उद्देश्य से 9000 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की है। वे अब तक लगभग 4000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं। उनकी इस यात्रा का अंतिम लक्ष्य रामेश्वरम पहुंचना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पदयात्रा किसी व्यक्तिगत उद्देश्य के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण जगत के कल्याण हेतु है…..”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
