“विंध्याचल में धर्म परिवर्तन का मामला:प्रार्थना सभा के नाम पर महिलाओं को बहला रहे थे, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार”, दैनिक भास्कर, जून 24, 2025
“मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र में यीशु दरबार के नाम पर चल रहे धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी धर्मेंद्र कुमार और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।
धर्मेंद्र कुमार विंध्याचल थाना क्षेत्र के डेगहा कलना गहरवार का रहने वाला है। उसने 2003 में एक ट्रस्ट के नाम पर कलना गहरवार में जमीन खरीदी थी। मूल रूप से वह चंदौली जिले के नौगढ़ का निवासी है।
मामले की जानकारी भतड़ा थाना जिगना निवासी विनय प्रताप सिंह ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लोगों को चंगा करने के नाम पर महिलाओं की सभा आयोजित की जा रही थी। सभा में महिलाओं को प्रभु यीशु की शरण में जाने पर ही कल्याण होने का प्रलोभन दिया जा रहा था…….”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें