“मेरठ में संघ शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन:जानी खुर्द में हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे”, दैनिक भास्कर, फरवरी 19, 2026
“संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 19 फरवरी को मेरठ के बागपत रोड स्थित जानी खुर्द में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चौधरी यशवीर सिंह के फार्म हाउस पर संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य हिंदू समाज की एकता, संगठन और सांस्कृतिक जागरण का संदेश देना था।
सम्मेलन में पूज्य स्वामी योग गुरु कर्मवीर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पूरा महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर जय भगवान शर्मा ने अपने आशीर्वचनों से कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की।
मुख्य वक्ता के तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र शारीरिक शिक्षक प्रमुख प्रचारक नरेश ने संघ के 100 वर्षों की राष्ट्रनिर्माण यात्रा पर प्रकाश डाला। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अरुण ने हिंदू समाज की संगठित शक्ति को बनाए रखने का आह्वान किया……..”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
