“धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करते पकड़े गए 7 लोग:हरदोई में 50 से अधिक महिलाओं को उकसा रहे थे, बजरंग दल के लोगों ने पुलिस को दी सूचना”, दैनिक भास्कर, अक्टूबर 03, 2025
“हरदोई जिले में धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के आरोप में सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह घटना कछौना थाना क्षेत्र के पालपुर बैरागी खेड़ा में हुई, जहां 50 से अधिक महिलाओं को एक सभा में एकत्र कर कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा था।
सूचना मिलने पर बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सात लोगों को पकड़ा, जबकि एक युवक भागने में सफल रहा।
बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष मोहित बजरंगी ने बताया कि यह सभा पालपुर बैरागी खेड़ा निवासी नौरंग द्वारा आयोजित की गई थी। बेनीगंज के ऊगपुर के गोसवा निवासी मधुरेश अपनी टीम के साथ महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहा था…….”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें