“कायमगंज में दुष्कर्म पीड़िता से मिलीं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष:परिवार को दिया न्याय का भरोसा, कंप्यूटर सेंटर पर लव जिहाद का आरोप”, दैनिक भास्कर, सितम्बर 2025
“कायमगंज के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात की। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य भी उनके साथ थे।
गीता शाक्य ने पीड़िता और उसके परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे। प्रदेश सरकार ने नारी सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया है।
शाक्य ने आरोप लगाया कि कंप्यूटर सेंटर की आड़ में लव जिहाद के केंद्र चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों को समाजवादी पार्टी का संरक्षण प्राप्त है……”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें