“देवरिया में विशाल हिंदू सम्मेलन आज:शहर में निकली भव्य शोभायात्रा, भगवा झंडों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय”, दैनिक भास्कर, दिसंबर 12, 2025
“देवरिया में शनिवार को भुजौली कॉलोनी स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नेतृत्व सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी और भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
शोभायात्रा शाम 3 बजे भुजौली कॉलोनी से शुरू हुई और देवरिया खास, गरुलपार, स्टेशन रोड, महाराणा प्रताप चौराहा, सिविल लाइन, रुद्रपुर रोड सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। पूरे मार्ग में भगवा झंडों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
नेताओं ने शोभायात्रा के दौरान लोगों से शनिवार को होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने इस आयोजन को हिंदू एकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया…..”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
