“दिलशाद-शाहिद ने साथियों संग हिंदू बेटी को खेत में घेरा, हाथ पकड़ा-दुपट्टा खींचा: Video वायरल पर योगी सरकार का एक्शन, 2 गिरफ्तार और 4 अज्ञात पर केस दर्ज”, ऑपइंडिया, मार्च 11, 2026
“उत्तर प्रदेश के देवरिया से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक रूह कंपा देने वाला वीडियो सामने आया है। मदनपुर थाना क्षेत्र के नैपुर गाँव में खेत के रास्ते घर जा रही यादव समाज की एक किशोरी को दिलशाद और शाहिद ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर घेर लिया। इन मनचलों ने न सिर्फ किशोरी का रास्ता रोका, बल्कि जबरन उसकी हाथ पकड़कर खींचने और छेड़छाड़ करने लगे।
इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने दिलशाद और शाहिद समेत 6 लोगों पर FIR दर्ज कर ली है और दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
खेत के रास्ते घेरकर की बदसलूकी
यह पूरी घटना बीते 14 फरवरी की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डरी-सहमी किशोरी अकेले खेत के रास्ते गुजर रही थी, तभी 5-6 मुस्लिम युवकों की टोली ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। आरोपितों ने सरेराह किशोरी के साथ अभद्रता की और उसका हाथ पकड़कर उसे खींचने का प्रयास किया। किशोरी लगातार उनसे खुद को छोड़ देने की गुहार लगाती रही और हाथ जोड़ती रही, लेकिन पत्थर दिल हमलावरों का दिल नहीं पसीजा……”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें
