“संदिग्ध आतंकी अयान जावेद का बड़ा खुलासा: धर्मांतरण गैंग के 12 साथियों के नाम उगले, कई ठिकानों पर पुलिस की नजर”, अमर उजाला, मार्च 11, 2026
“संदिग्ध आतंकी अयान जावेद की तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंगलवार को पूरी हो गई। इस दौरान उसने पुलिस को धर्मांतरण से जुड़े 12 साथियों के नाम बताए हैं। गैंग के सदस्यों के दिल्ली, राजस्थान समेत कई अन्य ठिकानों की भी पुलिस को जानकारी मिली है। रिमांड पूरी होने के बाद पुलिस ने अयान को कोर्ट में पेश किया। सीजेएम मृत्युंजय श्रीवास्तव ने अभियोजन और पुलिस की बात सुनी और 23 मार्च तक न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया। यहां से रांची जेल से पत्राचार किया जा रहा है। इसके बाद उसे रांची स्थानांतरित किया जाएगा।
सदर की सगी बहनों को बरामद कर पुलिस ने धर्मांतरण गैंग के सरगना अब्दुल रहमान और आयशा के साथ 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान रांची सेंट्रल जेल में बंद झारखंड के धनबाद जिले के निवासी अयान जावेद का नाम सामने आया था। अयान पर आतंक फैलाने के काम में लिप्त रहने के आरोप में झारखंड की एटीएस ने कार्रवाई की थी।
जांच में सामने आया था कि धर्मांतरण गैंग के अब्दुल रहमान और आयशा से उसने सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क किया था। इसके बाद दिल्ली में बैठे अन्य से संपर्क कराया गया था। पुलिस ने रांची कोर्ट में अयान की रिमांड की अपील की थी। तीन दिन की रिमांड पर उसे पुलिस आगरा लेकर आई थी…….”
पूरा लेख अमर उजाला पर पढ़ें
