“रामलीला के आयोजन में लगा तीर, रावण बने एससी कलाकार ने ‘सवर्ण’ राम के खिलाफ SC-ST एक्ट में दर्ज करा दिया मुकदमा: सोनभद्र का मामला”, ऑपइंडिया, फरवरी 01, 2026
“उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक युवा एक्टर पर गुरुवार (29 जनवरी 2026) को BNS और SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पिछले साल नवंबर में रामलीला के दौरान राम बने एक्टर की तीर रावण बने को-एक्टर की आँख में लग गई। यह घटना 13 नवंबर 2025 को रात करीब 12 बजे सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव में एक रामलीला के दौरान हुई थी।
राम का किरदार नैतिक पांडे निभा रहे थे जबकि दलित को-एक्टर सुनील कुमार रावण की भूमिका में थे। नैतिक की तीर से रावण बने सुनील कुमार के दाहिने आँख से खून निकलने लगा। सुनील कुमार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
घटना के तीन महीने बाद FIR दर्ज की गई
खास बात यह है कि इस घटना की शिकायत सुनील कुमार के परिवार ने घटना के करीब तीन महीने बाद दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में पीड़ित के भाई शिवम लाल कुमार ने आरोप लगाया कि नैतिक पांडे ने उनके भाई पर द्वेष और जलन के कारण तीर चलाया। शिकायत के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 (दूसरों की जान या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने वाला काम), 351 (आपराधिक धमकी) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर बेइज्जती करना), और SC/ST एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत FIR दर्ज कराई। शिवम लाल कुमार ने FIR में नैतिक पांडे और रामलीला के आयोजक रामस्नेही सिंह को आरोपी और सह-आरोपी बनाया…..”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें
