“संजय निषाद बोले- त्रेतायुग से एनडीए के साथ हैं:बरेली में कहा- अखिलेश अगर यदुवंशी हैं तो कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए आवाज उठाएं”, दैनिक भास्कर, अक्टूबर 23, 2025
“बरेली पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने गुरुवार को विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के “दिए जलाने” वाले बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। बोले- जो मिट्टी का दिया बनाते हैं, वही इस देश की सभ्यता के असली रक्षक हैं, और उन्हीं के रोजगार पर विपक्ष सवाल उठा रहा है।
प्रजापति गरीब क्यों हैं, क्योंकि उन्होंने अंग्रेजों से लड़ा
अखिलेश पर तंज कसते हुए संजय निषाद बोले-“दिया कौन बनाता है? प्रजापति बनाता है। वो गरीब इसलिए है क्योंकि अंग्रेजों से लड़ा था। हमारे पूर्वजों ने मिट्टी के दिए से न सिर्फ घर रोशन किए, बल्कि आजादी की मशाल भी जलाई। जो लोग दीपोत्सव का विरोध कर रहे हैं, उन्हें भारतीय संस्कृति का सम्मान करना चाहिए, न कि अपमान।”
कृष्ण जन्मभूमि पर बोले- लोकतांत्रिक तरीके से मुक्ति का आंदोलन जरूरी
कृष्ण जन्मभूमि मुद्दे पर भी मंत्री ने बड़ा बयान दिया। बोले-“अगर अखिलेश यादव खुद को यादव कहते है तो कृष्ण के वंशज होने का दावा करता है। तो फिर मथुरा की जन्मभूमि की मुक्ति के लिए भी आवाज उठानी चाहिए, जिस तरह अयोध्या में राम जन्मभूमि का संघर्ष हुआ। अगर अपनी ही परंपरा की रक्षा नहीं कर सकते, तो दूसरों की क्या करेंगे……”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
