“बरेली हिंसा के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने के बाद दबोचे गए इदरीस और इकबाल, 81 तक पहुंची गिरफ्तारी”, सुदर्शन न्यूज़, अक्टूबर 01, 2025
“बरेली में हुए उपद्रव मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हिंसा में शामिल दो आरोपियों इदरीस और इकबाल को पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया है। दोनों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि इन दोनों ने पुलिस पर पहले फायरिंग की थी। मौके से पुलिस ने एसपी सिटी के गनर से छीनी गई सरकारी राइफल भी बरामद की है।
यह मुठभेड़ सीबीगंज थाना क्षेत्र के बंडीया नहर के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम जब आरोपियों तक पहुंची तो इदरीस और इकबाल ने बचने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उन्हें घायल कर काबू में कर लिया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पुलिस हिरासत में लिया गया है।
अब तक 75 लोग पुलिस की गिरफ्त में
बरेली हिंसा के बाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक 81 उपद्रवी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह संख्या आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है। इससे पहले 73 लोगों को पकड़ा गया था, जबकि इदरीस और इकबाल को मिलाकर आंकड़ा 75 तक पहुंच गया है। वहीं इसके बाद 6 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है……”
पूरा लेख सुदर्शन न्यूज़ पर पढ़ें