“दुकान में काम करने वाली हिंदू महिला के घर में घुस गया नूर बख्श… लव जिहाद पर हल्द्वानी में बवाल: हिंदुओं का प्रदर्शन, सड़क पर हनुमान चालीसा पाठ”, ऑपइंडिया, सितम्बर 29, 2024
“उत्तराखंड के हल्द्वानी से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ एक हिन्दू महिला के घर पहुँचे बाल-बच्चेदार नूर बख्स नाम के व्यक्ति पर लव जिहाद का आरोप लगा कर स्थानीय लोगों ने हंगामा किया है। आरोपित हल्द्वानी शहर का ही कारोबारी है जिसकी दुकान और घर पर हिन्दू संगठन से जुड़े सदस्यों ने गुस्से में तोड़फोड़ की है। पीड़ित महिला नूर बख्स की दुकान में ही काम करती है। पुलिस ने नूर बख्स को हिरासत में लेकर जाँच शुरू कर दी है। घटना गुरुवार (26 सितंबर 2024) की है। प्रशासन की जाँच के में नूर बख्स का मकान भी अवैध तौर पर बना पाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हल्द्वानी के छड़ायल इलाके में नूर बख्स की मॉड्यूलर किचन की दुकान है। इसका नाम हिंदुस्तान मॉड्यूलर किचन है। दुकान में ही बने मकान में वह पिछले 4 वर्षों से अपनी बीवी और बच्चों के साथ रहता है। इसी शहर के काठगोदाम थानाक्षेत्र में रहने वाली एक हिन्दू लड़की नूर बख्स की दुकान पर नौकरी करती है। गुरुवार की रात नूर बख्स अपनी स्टाफ के घर पहुँच गया। आसपास के लोगों को इसकी भनक लग गई तो वो महिला के घर के आगे जुट गए।
उन्होंने नूर बख्स की नीयत पर सवाल उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उस पर लव जिहाद के भी आरोप लगे जिससे हिन्दू संगठन से जुड़े सदस्य भी आक्रोशित हो गए। मामला बढ़ता देख कर पुलिस मौके पर पहुँची और नूर बख्स को हिरासत में ले लिया। इस बीच अगले दिन कई लोग नूर बख्स के मुखानी स्थित दुकान और घर पहुँचे। सड़क पर हनुमान चालीसा हुआ। यहाँ शुरू में नारेबाजी हुई और बाद में आक्रोशित लोगों ने आरोपित के मकान और दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने हालत को बमुश्किल संभाला……”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें