“ ‘आम आदमी पार्टी सरकार हिंदुओं के पर्व पर लगवाती थी प्रतिबंध…’, CM रेखा गुप्ता और उनके मंत्रियों का हमला”, जागरण, अक्टूबर 15, 2025
“सुप्रीम कोर्ट की ओर से दीपावली पर ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति देने का दिल्ली सरकार और भाजपा ने स्वागत किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, दिल्ली सरकार के विशेष आग्रह पर राजधानी में ग्रीन पटाखों के उपयोग की अनुमति प्रदान करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का आभार।
यह निर्णय दीपावली जैसे पवित्र पर्व पर जनभावनाओं और उत्साह का सम्मान करता है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति संतुलित दृष्टिकोण को दर्शाता है। दिल्ली सरकार जनभावनाओं का सम्मान करते हुए स्वच्छ और हरित दिल्ली के संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य है कि त्योहारों की रौनक बरकरार रहे और पर्यावरण की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो।
दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, दिल्ली में हिंदुओं के त्योहार पर प्रतिबंध लगना बंद हो गया। पूर्व की सरकार भी सुप्रीम कोर्ट जा सकती थी। वह जानबूझकर पटाखों पर प्रतिबंध लगवाती थी। रेखा गुप्ता सरकार ने सुप्रीम कोर्ट जाकर सही तथ्य रखे। अदालत ने भी जनभावनाओं का सम्मान किया। इस बार दिल्ली में परंपरागत तरीके से पटाखों वाली दीवाली मनेगी……”
पूरा लेख जागरण पर पढ़ें