“वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम 2024 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- मार्च 2025 में 32 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनेगा यूपी”, जागरण, दिसम्बर 15, 2024
“सीएम ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम 2007 में यूपी आए थे। उन्होंने अपनी पुस्तक ऐन आउटसाइड व्यूः व्हाई गुड इकोनॉमिक्स वर्क फॉर इवरीवन के लोकार्पण में कहा था कि भारत कभी भी धनी देश नहीं रहा। देश में सदा गरीबी थी और आज भी है। भारत में घी-दूध की नदियां और उसके सोने की चिड़िया होने के मिथक पर आधारित पुस्तकों को जला देने की आवश्यकता है।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम-2024 में शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 के बाद यूपी में आए समृद्धि की चर्चा की तो अन्य सरकारों की गलत नीतियों को भी आड़े हाथ लिया। सीएम ने महाकुंभ-2025 में सभी को आमंत्रित करते हुए कहा कि यह आस्था और आधुनिकता का प्रतिमान स्थापित करेगा। 40 करोड़ श्रद्धालु यहां आएंगे, इसके माध्यम से भी यूपी की ग्रोथ स्टोरी सुनने को मिलेगी। सीएम ने कहा कि यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है, जिस यूपी की जीडीपी 2012 से 2017 तक महज साढ़े 12 से 13 लाख करोड़ की इकॉनमी थी, मार्च 2025 में यूपी 32 लाख करोड़ की इकॉनमी बनेगा।
सीएम के निशाने पर रहा विपक्ष और उनकी नीतियां
सीएम ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम 2007 में यूपी आए थे। उन्होंने अपनी पुस्तक ऐन आउटसाइड व्यूः व्हाई गुड इकोनॉमिक्स वर्क फॉर इवरीवन के लोकार्पण में कहा था कि भारत कभी भी धनी देश नहीं रहा। देश में सदा गरीबी थी और आज भी है। भारत में घी-दूध की नदियां और उसके सोने की चिड़िया होने के मिथक पर आधारित पुस्तकों को जला देने की आवश्यकता है। ऐसे नियंताओं से क्या उम्मीद हैं। यह राम, श्रीकृष्ण को मिथक और भारत की विरासत को अपमानित करते हैं……”
पूरा लेख जागरण पर पढ़ें