“राजू बन कर नफीस मियां ने खेला खेल; सनातनी लड़की को दो बार घर से भगाया, अब बना रहा धर्मांतरण का दबाव… लव जिहाद की घटना पर बुरी तरह भड़की पीड़िता की बहन”, सुदर्शन न्यूज़, मार्च 11, 2026
“उत्तर प्रदेश में एक बार फिर लव जिहाद का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि लखनऊ के जानकीपुरम में नफीस खान नाम के युवक ने खुद को राजू बताकर एक हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया और उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वायरल वीडियो में पीड़िता की बहन गुस्से में अपने बहन के साथ हुए छलावे के खिलाफ पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पूरे थाने को निलंबित कराने और सुप्रीम कोर्ट तक जाने की बात कहती दिखाई दे रही है।
जानकारी के अनुसार जिहादी युवक नफीस खान ने खुद को राजू बताते हुए हिंदू युवती से पहले दोस्ती की, फिर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि 21 फरवरी, 2026 को नफीस को अपने साथ ले गया था। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने अगले ही दिन 22 फरवरी को युवती को बरामद कर उसके घरवालों को सौंप दिया था। लेकिन आरोपी 6 मार्च, 2026 को फिर से युवती को अपने साथ भगा ले गया।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि जिहादी नफीस युवती पर लगातार धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाल रहा था। बताया जा रहा है कि युवती ने अपने जीजा को फोन कर बताया था कि उससे जबरन धर्म बदलवाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजन रविवार (8 मार्च, 2026) को जानकीपुरम थाने पहुंचे और विरोध जताया……”
पूरा लेख सुदर्शन न्यूज़ पर पढ़ें
