“ ‘भाग कु$या, वरना पेट में जो बच्चा है उसे भी मार डालूँगा’: इमरान ने भगवा, कलावा और तिलक का इस्तेमाल कर हिन्दू लड़की को फाँसा, 4 साल किया बलात्कार”, ऑपइंडिया, जुलाई 10, 2024
“उत्तर प्रदेश के कानपुर से ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। यहाँ एक मुस्लिम युवक ने नाम बदल कर पहले हिन्दू महिला को प्यार में फँसाया और लगातार 4 साल तक रेप किया। बाद में पीड़िता पर इस्लाम कबूल करने का दबाव भी बनाया जाने लगा। पीड़िता 2 माह की गर्भवती है। आरोपित का नाम इमरान है जिसके खिलाफ मंगलवार (9 जुलाई, 2024) को FIR दर्ज कर ली गई है। इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना कानपुर नगर के थाना क्षेत्र कर्नलगंज की है। यहाँ सोमवार (8 जुलाई) को एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि साल 2019 में इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती अमन नाम के एक युवक से हुई थी। तब अमन ने खुद को हिन्दू बताया था। अमन लक्जरी कारों के साथ और होटलों से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करता था। पीड़िता इन तस्वीरों से काफी प्रभावित हुई और एक दूसरे का मोबाइल नंबर शेयर कर लिया।
पीड़िता के मुताबिक, 4 साल पहले जब अमन पहली बार उस से मिलने आया था तब उसने माथे पर तिलक, हाथों में कलावा और भगवा कुर्ता पहन रखा था। वह पीड़िता को ले कर मंदिर में दर्शन करने भी गया। अमन ने पीड़िता को विश्वास में ले कर उसके साथ 4 साल में कई बार रेप किया। यह रेप उसने होटलों और अपने रिश्तेदारों के घर में किया। विरोध करने पर वह शादी का झाँसा देता था। इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। जब उसने अमन पर शादी का दबाव बनाया तो अमन सीधे मुकर गया….”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें