“मौलाना ने तड़ी वाली मस्जिद के भीतर 20 साल की लड़की से किया रेप, इस्लाम में ‘हराम’ फोटो-वीडियो भी बनाई… फिर 2 साल तक लगातार करता रहा दुष्कर्म”, ऑपइंडिया, मई 12, 2024
“उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की एक मस्जिद में लड़की से रेप किए जाने का मामला सामने आया है। बलात्कार का आरोप मस्जिद के ही मौलाना पर लगा है। आरोपित का नाम जव्वाद है। पीड़िता जव्वाद से दीनी (मजहबी) तालीम लेने जाती थी। आरोप है कि जव्वाद छात्रा को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ 2 साल से लगातार दुष्कर्म कर रहा था।
शिकायत में पीड़ित लड़की का अश्लील वीडियो बनाने, धमकाने और ब्लैकमेल किए जाने का भी जिक्र है। पुलिस ने 11 मई 2024 को FIR दर्ज करके मौलाना जव्वाद को हिरासत में ले लिया है। मामले की जाँच की जा रही है।
यह मामला गाजियाबाद कमिश्नरेट के ग्रामीण क्षेत्र से है। यहाँ थाना मसूरी में 11 मई को पीड़िता के पिता ने तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने बताया कि उनकी 20 वर्षीया बेटी मसूरी थानाक्षेत्र की तड़ी वाली मस्जिद में लगभग 2 साल से दीनी तालीम हासिल कर रही थी। इसी मस्जिद में मोहम्मद जावेद का बेटा जव्वाद इमामत करता था। जव्वाद को वहाँ लोग मौलाना जी कह कर बुलाते हैं। मौलाना जव्वाद पीड़िता का टीचर था। कुछ समय बाद मौलाना की नीयत अपनी ही छात्रा पर खराब हो गई…..”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें