“महाराष्ट्र: ‘आई लव मोहम्मद’ की रंगोली तैयार करने पर अहिल्यानगर में बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां, 30 लोग हिरासत में”, इंडिया टीवी, सितंबर 29, 2025
“महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भी ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर बवाल हुआ है। पुलिस के मुताबिक, “कुछ अज्ञात लोगों ने आई लव मोहम्मद की एक रंगोली तैयार की। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसे मोहम्मद पैगंबर का अपमान समझा और बड़ी संख्या में पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करने के लिए जमा हुए।”
एक आरोपी गिरफ्तार, 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने बताया, “घटना को संज्ञान में लेते हुए स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिन लोगों ने रंगोली बनाई, उनकी पहचान की गई और 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को कुछ जगहों पर हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा।”
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कई जगहों पर लोगों को समझाया कि इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने अपनी तरफ से कार्रवाई कर ली है। लेकिन उसके बावजूद भीड़ में मौजूद कुछ अराजक तत्वों ने हंगामा जारी रखा। पुलिस की मानें तो फिलहाल शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और किसी भी प्रकार की अफवाह पर भरोसा न करने को कहा गया है……”
पूरा लेख इंडिया टीवी पर पढ़ें