“Bhopal Love Jihad: कॉलेज छात्राओं से दरिंदगी का छठा आरोपी अबरार इटारसी से गिरफ्तार, मुंबई भागते समय पकड़ा गया”, अमर उजाला, जून 23, 2025
“राजधानी के कोकता थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग कर लव-जिहाद करने वाले गिरोह का छठा फरार आरोपी अबरार गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने उसे इटारसी से धरदबोचा। पुलिस आरोपी को 65 दिन बाद गिरफ्तार कर पाई है।
पुलिस उसे कोलकाता में तलाश करने गई तो वह बिहार में छिप गया। इसके बाद उसके भोपाल के पास आने की सूचना मिली तो भोपाल में तलाशी शुरू की गई। इसके बाद वह कोलकाता पहुंच गया। कोलकाता में फिर जहांगीराबाद थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस की टीम कोलकाता पहुंची तो आरोपी झारखंड के रास्ते टुकड़ों में यात्रा करते हुए मुंबई फरार हो रहा था।
इटारसी में की घेराबंदी
भोपाल पुलिस की टीम के आगे-आगे वह भाग रहा था। पुलिस को पता चला कि वह जबलपुर से इटारसी होकर मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार है। इसके बाद भोपाल पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें बनाकर इटारसी रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी की गई। वह इटारसी में ट्रेन छोड़कर एक होटल में पहुंचा, जहां भोपाल पुलिस ने उसे धरदबोचा। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वह इटारसी की एक होटल में पहले भी छिपा था। इस बार भी वह होटल में छिपने के बाद मुंबई जाने वाला था…….”
पूरा लेख अमर उजाला पर पढ़ें