“’धर्म बदलो और बुर्का पहनो’, दोस्त ने वीडियो बनवाकर किया मैसेज, 18 साल की लड़की खोले तौसीफ के राज”, नवभारत टाइम्स, दिसंबर 05, 2025
“मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश और दुष्कर्म के गंभीर आरोपों वाले मामले में सेंधवा शहर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 वर्षीय तौसीफ के रूप में हुई है। जिसे गुरुवार को इंदौर से पकड़ा गया।
सेंधवा के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अजय वाघमारे ने बताया कि 18 वर्षीय आदिवासी लड़की ने आरोपी के खिलाफ रेप, जबरन धर्म परिवर्तन और शादी का दबाव बनाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, लड़की की तौसीफ से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद उसने 23 नवंबर को उससे एक वीडियो बनवाया। वीडियो में लड़की से यह कहलवाया गया कि वह अपनी इच्छा से जा रही है और यदि उसके माता-पिता कोई शिकायत करें तो किसी के खिलाफ मामला दर्ज न किया जाए।
देवास जाकर दोस्त के रूम में दरिंदगी
पुलिस के अनुसार, इसके बाद तौसीफ लड़की को देवास ले गया। जहां अपने एक मित्र के घर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि तौसीफ ने लड़की पर मुस्लिम धर्म अपनाकर शादी करने का दबाव भी बनाया। तौसीफ ने कहा कि उसे मुस्लिम बनना होगा और बुर्का भी पहनना होगा। देवास में तौसीफ ने लड़की को अपनी बहन हिना खान के घर भी रखा। बाद में वह उसे सेंधवा छोड़ने आ गया। इस दौरान उसकी इंदौर निवासी दूसरी बहन मंतशा खान भी मौजूद थी। तौसीफ बीएसएनल से रिटायर्ड कर्मचारी का लड़का ह……”
पूरा लेख नवभारत टाइम्स पर पढ़ें
