“धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप:महिला बोली- पूजा करने से मना करती है, विहिप-बजरंग दल के साथ थाने पहुंची”, दैनिक भास्कर, दिसम्बर 02, 2025
“बड़वाह के सुराणा नगर में एक महिला ने अपनी पड़ोसी पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने अपने पति और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
रत्ना पति शिवशंकर सोलंकी नामक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी पड़ोसी मंजूबाई सिन्हा इसाई है। वो उसे लगातार धर्म परिवर्तन के लिए परेशान कर रही है। रत्ना के अनुसार, मंजूबाई उसे गाय को पूजने से मना करती है और कहती है कि गाय केवल खाने का साधन है।
रत्ना ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से उसे धर्म परिवर्तन के लिए परेशान किया जा रहा था। जब उसने इनकार किया, तो पड़ोसी महिला ने उससे विवाद करना शुरू कर दिया। रत्ना बाई ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर जल्द कार्रवाई की मांग की है…..”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
