“इंस्टाग्राम पर स्कूली लड़कियों को फँसाता था मुहम्मद अमजद, मिलने के बहाने बुला हड़प लेता था गहने: फिर दोस्ती खत्म कर हो जाता था गायब, केरल पुलिस ने दबोचा”, ऑपइंडिया, जुलाई 03, 2024
“केरल पुलिस ने थम्पिल मोहम्मद अजमल नाम के एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। 20 साल का मोहम्मद अजमल इंस्टाग्राम पर लड़कियों को अपने जाल में फँसाता था और उनके सोने के आभूषण ठग लेता था। आरोपित अजमल चमरावट्टम का निवासी है। उसे वलनचेरी से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी एक पीड़िता के रिश्तेदार की शिकायत पर हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजमल अपना टारगेट इंस्टाग्राम पर सेट करता था। यहाँ वो बातचीत करके लड़कियों से दोस्ती करता और उनका विश्वास जीतने की कोशिश करता था। अजमल के निशाने पर अधिकतर कक्षा 10 में पढ़ने वाली लड़कियाँ होती थीं। कुछ दिनों की दोस्ती के बाद अजमल लड़कियों को मिलने के लिए बुलाता था।
आरोपित मोहम्मद अजमल मिलने आई लड़कियों के गहने ये कहकर ले लिया करता था कि वो उनके लिए नए गहने बनवा देगा। गहने हड़पने के बाद अजमल लड़कियों से दोस्ती खत्म कर लेता था और गायब हो जाता था। माना जा रहा है कि अजमल कई लड़कियों के साथ ऐसी हरकतें कर चुका था। उन्हीं में से एक पीड़िता ने ठगे जाने के बाद अपने माता-पिता को सारी बात बता दी….”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें