“मेरठ में नाम बदल कर चल रही थी दुकान; कचौड़ी वाले को हिन्दू समझते थे स्थानीय नागरिक… बजरंग दल के हंगामे के बाद हुई कार्रवाई”, सुदर्शन न्यूज़, मार्च 07, 26
“उत्तर प्रदेश के मेरठ के में एक मुसलमान युवक द्वारा नाम बदल कर कचौरी बेचने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा शुक्रवार (6 मार्च, 2026) को तब हुआ जब ग्राहक ने सामान खरीदने के बाद ऑनलाइन पेमेंट किया। ठेले पर लिखे नाम और ऑनलाइन भुगतान में सामने आए नाम में अंतर होने के बाद आम लोगों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
घटना ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शारदा रोड की है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक युवक शारदा रोड पर कचौरी का ठेला लगाता है। ठेले पर ‘राजू नानू’ नाम की हिंदू नेमप्लेट लगी हुई थी और ग्राहकों से भी वह खुद को इसी नाम से परिचित करा रहा था।
जानकारी के अुनसार शुक्रवार को एक ग्राहक ने कचौरी खरीदने के बाद क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन भुगतान किया। इस दौरान ठेलेवाले का नाम ‘आरिफ’ दिखाई दिया। इससे ग्राहक को संदेह हुआ और उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी……”
पूरा लेख सुदर्शन न्यूज़ पर पढ़ें
