“कम दाम पर कमजोर-बीमार गायों को खरीदता था रोहिंग्या फेकू महमद मियाँ, फिर काट डालता था: नेपाल में भैंसे का मांस बता कर बेचता था, हिन्दू पत्रकार की हत्या की कोशिश”, ऑपइंडिया, मई 27, 2024
“नेपाल के कोशी प्रदेश में गौहत्या का मामला सामने आया है। यहाँ के सुनसरी जिले में एक मुस्लिम व्यक्ति पर भैंस की आड़ में गाय का मांस बेचने का आरोप लगा है। आरोपित का नाम फेकू महमद मियाँ है। गोकशी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले का खुलासा करने वाले हिन्दू पत्रकार पर भी खुकरी से हमला किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर के महमद मियाँ को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार (26 मई, 2024) की है।
यह मामला सुनसरी के इनरुआ नगरपालिका का है। यहाँ फेकू महमद मियाँ की माँस बेचने की दुकान है। यहाँ के स्थानीय लोग इस दुकान से भैंस का मांस खरीद कर ले जाया करते थे। कुछ स्थानीय पत्रकारों को खबर मिली कि फेकू महमद भैंस के गोश्त की आड़ में गाय का माँस बेच रहा था। इस सूचना की पुष्टि के लिए गणेश यादव नाम के पत्रकार के फेकू महमद की दुकान पर स्टिंग ऑपरेशन किया। यहाँ उन्होंने पाया कि आरोपित की दुकान में कई गायें बँधी हुई थीं। एक गाय कटी हालत में भी मिली।
जब फेकू महमद को पत्रकार गणेश पर शक हुआ तो उसने खुकरी से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में गणेश को घाव लगा। फेकू महमद गणेश को मार ही डालना चाहता था। तभी अचानक वहाँ पुलिस पहुँच गई। पुलिस ने न सिर्फ गणेश को बचाया बल्कि फेकू महमद को गिरफ्तार भी कर लिया। गणेश यादव का अस्पताल में इलाज करवाया गया। तलाशी के दौरान दुकान में रखे फ्रिज से गोमांस बरामद हुआ। यहाँ ढेर सारी हड्डियाँ भी पड़ी मिलीं जो गोवंश की बताई जा रहीं हैं। एक मृत गाय भी मिली जिसकी गर्दन को काट दिया गया था। ऑपइंडिया के पास संबंधित वीडियो मौजूद हैं…..”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें