“धार में रेप के बाद धर्म परिवर्तन का दवाब बनाया:फर्जी नाम से की थी महिला से दोस्ती; आरोपी अमीर शेख गिरफ्तार”, दैनिक भास्कर, अक्टूबर 03, 2025
“धार जिले की सरदारपुर तहसील के अमझेरा क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के दबाव और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी अमीर शेख को गिरफ्तार कर लिया है और उसे शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश निवासी अमीर शेख ने अपना नाम ‘अनिल’ बताकर महिला से दोस्ती की और शादी का झांसा दिया। आरोपी ने महिला को बहला-फुसलाकर पुलिया के पास बने प्रतीक्षालय पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने महिला पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी भी दी।
दरअसल, महिला की शादी वर्ष 2014 में हुई थी और करीब एक साल पहले वह पति के साथ मजदूरी करने सूरत गई थी। वहीं आरोपी ने अपना नाम बदलकर उससे दोस्ती की और लगातार संपर्क में रहा। महिला के पति से अनबन होने के बाद वह मायके में रह रही थी। 1 अक्टूबर की रात आरोपी उससे मिलने आया और शादी का झांसा देकर साथ ले गया…….”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें