“अमन दीक्षित बन देवबंद के मुस्लिम डॉक्टर ने हिंदू महिला से की 5वीं शादी, जबरन इस्लाम कबूल करवा दोस्तों से कराया गैंगरेप: पीड़िता बोली- अपने हाथों से जलाने का हो रहा मन”, ऑपइंडिया, जुलाई 02, 2024
“उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ एक शादीशुदा मुस्लिम डॉक्टर ने खुद को अमन दीक्षित बताकर हिन्दू लड़की को पहले प्यार के जाल में फँसाया फिर इस्लाम कबूल करवा दिया। मूलतः कोलकाता निवासी पीड़िता को देवबंद के एक घर में बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की गई। आरोपित का नाम अहबर हुसैन है। अहबर हुसैन अब तक 5 निकाह कर चुका है जिसमें से 4 बीवियाँ मुस्लिम हैं। सोमवार (1 जुलाई 2024) को पुलिस ने आरोपित के खिलाफ FIR दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है।
यह घटना सहारनपुर जिले के थानाक्षेत्र देवबंद की है। यहाँ सोमवार को पीड़िता ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता ने बताया कि वो मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली है। वह पहले से शादीशुदा और 7 वर्षीया एक बच्ची की माँ है। यहाँ देवबंद का रहने वाला अहबर हुसैन उसे अमन दीक्षित नाम से मिला था। अमन ने पीड़िता को प्यार के जाल में फँसाया। कोलकाता में ही अहबर ने पीड़िता से हिन्दू विधि-विधान से शादी की। विवाह के फोटो और वीडियो भी पीड़िता ने पुलिस को सबूत के और पर उपलब्ध करवाए हैं। ऑपइंडिया के पास शादी के वीडियो फुटेज मौजूद हैं।
दोस्तों से करवया गैंगरेप
शादी के बाद आरोपित डॉक्टर पीड़िता को देवबंद ले आया। यहाँ उसने पीड़िता को एक कमरे में बंद कर दिया। यहाँ वो महिला के साथ रेप करता था। मना करने पर पीड़िता की पिटाई की जाती थी। खाना भी ठीक से नहीं दिया जाता था। आरोपित डॉक्टर ने कमरे में CCTV भी लगवा दिया था जिसके बाद वो पीड़िता की एक-एक हरकत पर नजर रखता था। इस बीच अहबर हुसैन के कुछ दोस्तों ने भी पीड़िता से रेप किया। 25 जून 2023 को हुए इस गैंगरेप में डॉक्टर आरिफ और शहज़ाद के नाम बताए गए हैं। महिला ने अपनी शिकायत में आरोपित पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है….”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें