“सीएम धामी की नकल और कोचिंग माफियाओं को चेतावनी: ‘नकल जिहादियों को मिट्टी में मिलाएंगे, 100 से अधिक भेजे गए जेल’ ”, नवभारत टाइम्स, सितम्बर 24, 2025
“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कोचिंग और नकल माफिया पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राज्य में लागू सख्त नकल विरोधी कानून के बाद नकल माफिया और कोचिंग माफिया एकजुट होकर “नकल जिहाद” छेड़ने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन सरकार इन तत्वों को हर हाल में मिट्टी में मिलाने के लिए कृतसंकल्प है।
नकल विरोधी कानून लागू
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने नकल माफिया पर अंकुश लगाने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। इस कानून के तहत अब तक 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा गया है। सरकार की पारदर्शी नीतियों के चलते पिछले चार वर्षों में 25 हजार से अधिक युवाओं को उनकी मेहनत और प्रतिभा के दम पर सरकारी नौकरियां मिली हैं।
अराजकता फैलाने की साजिश
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों को युवाओं की प्रगति और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया रास नहीं आ रही है। ये तत्व संगठित होकर युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने की कोशिश कर रहे हैं। नकल और कोचिंग माफिया ने सरकार की सख्ती से बौखलाकर “नकल जिहाद” छेड़ने का प्रयास शुरू किया है। इसके जरिए जांच पूरी होने से पहले ही प्रदेश में अराजकता फैलाने की साजिश रची जा रही है……..”
पूरा लेख नवभारत टाइम्स पर पढ़ें