spot_img

HinduPost is the voice of Hindus. Support us. Protect Dharma

Will you help us hit our goal?

spot_img
Hindu Post is the voice of Hindus. Support us. Protect Dharma
23.8 C
Sringeri
Sunday, June 29, 2025

यशश्री की हत्या बदला या साजिश, जानिए क्या कहती है FIR… दाऊद शेख गिरफ्तार: गुप्तांग पर चाकू से किया था वार, पत्थर से कुचल डाला था शव

“यशश्री की हत्या बदला या साजिश, जानिए क्या कहती है FIR… दाऊद शेख गिरफ्तार: गुप्तांग पर चाकू से किया था वार, पत्थर से कुचल डाला था शव”, ऑपइंडिया, जुलाई 30, 2024

“महाराष्ट्र पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंलगवार (30 जुलाई, 2024) को मुंबई में हुए यशश्री हत्याकांड में आरोपित दाऊद शेख को गिरफ्तार कर लिया। दाऊद की गिरफ्तारी कर्नाटक के गुलबर्ग से हुई है। 26 जुलाई को यशश्री बेरहमी से की हत्या के बाद से दाऊद फरार चल रहा था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने 8 टीमें बनाईं थीं। पुलिस ने आगे दाऊद ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। दाऊद शेख ने बताया कि उसे आशंका थी कि यशश्री उसे ठुकरा कर किसी और लड़के के साथ रिलेशन में आ गई है।

बताते चलने कि साल 2019 में जब पीड़िता नाबालिग थी तब उसके पिता ने दाऊद शेख के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। FIR में दाऊद शेख पर पीड़िता को छेड़ने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था। यह केस IPC की धारा 354 और 506 के साथ पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुआ था। तब पुलिस ने दाऊद शेख को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया था। जेल से निकल कर दाऊद शेख कर्नाटक चला गया। यहाँ से वो साजिशन यशश्री के सम्पर्क में बना रहा। फिर वह बदला लेने के लिए मुंबई लौट आया।

इस घटना का CCTV फुटेज भी स्थानीय मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 25 जुलाई को यशश्री नवी मुंबई के उरण इलाके की सड़क से गुजर रही है। इसी फुटेज में 10 मिनट बाद दाऊद शेख भी उसी रास्ते से जाता दिख रहा है। माना जा रहा है कि आरोपित पूरी साजिश के साथ तैयारी कर के यशश्री का पीछा कर रहा था। बाद में यशश्री का शव क्षत-विक्षत हालत में एक पेट्रोल पम्प के पास मिला था। पीड़िता के गुप्तांगों पर भी चाकुओं के वार किए गए थे। पहचान छिपाने के लिए पीड़िता का सिर भी पत्थर से कुचल दिया गया था…..”

पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsAppTelegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.