“धर्मांतरण को लेकर मारपीट, घर में तोड़फोड़, VIDEO:बिलासपुर में पुलिस के सामने पिटाई, पीड़ित पक्ष बोला- 112 के पायलट ने गुंडे बुलाकर पीटा”, दैनिक भास्कर, मार्च 07, 2026
“छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल हो गया। डायल-112 के पायलट पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। यह भी आरोप है कि होली के दिन उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले परिवार के साथ मारपीट की और उनके घर में तोड़फोड़ की। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।
मोहितराम खांडे अपने परिवार कुंदरा पारा में रहते है। पास में ही तोमन खांडे रहता है, जो डायल-112 के पायलट हैं। मोहितराम और तोमन आपस में रिश्तेदार भीं है। लेकिन तोमन ईसाई धर्म को मानता है। आरोप है कि तोमन खांडे मोहितराम के परिवार पर धर्म परिवर्तन कराने दबाव बना रहा था।
विरोध करने पर उसने बाहर से गुंडे बुलाकर परिवार के साथ मारपीट की और घर में तोड़फोड़ की। जबकि तोमन ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। शुक्रवार को पीड़ित परिवार की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी से सुरक्षा की मांग करते हुए मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की……”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
