“सोनू निकला ‘इमरान’, पटना में हिंदू लड़की से विवाह कर धर्म परिवर्तन का दबाव; दूसरी शादी”, हिंदुस्तान, अक्टूबर 12, 2025
“भोजपुर जिले के रहनेवाला इमरान ने हिंदू बनकर पटना की एक युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया और धोखे से उससे शादी भी कर ली। शादी के बाद वह महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। ऐसा नहीं करने पर उसने दूसरी शादी कर ली। इस संबंध में पीड़िता ने युवक के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज करवाया है। उसने पति पर धोखा देने, प्रताड़ना और दूसरी शादी करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपित युवक इमरान भोजपुर जिले का है और पटना के शास्त्रीनगर इलाके में किराए के मकान में रहता है। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि दोनों प्राइवेट जॉब करते हैं। काम करने के दौरान ही उनकी पहचान हुई थी। युवक ने खुद का नाम ‘सोनू’ बताया था। करीब दो साल तक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चला। बाद में पता चला कि सोनू असल में इमरान है।
इस खुलासे के बाद इमरान ने यह कहते हुए भरोसा दिलाया कि वह उससे सच्चा प्यार करता है। इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से कोर्ट मैरेज कर लिया। शादी के बाद वे शास्त्रीनगर में साथ रहने लगे। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद इमरान ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालना शुरू कर दिया…….”
पूरा लेख हिंदुस्तान पर पढ़ें