“Bihar News : दरभंगा में प्रवीण तोगड़िया ने जनसंख्या संतुलन पर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘तीन बच्चे हिंदू सच्चे, बाकी हिंदू कच्चे’”, न्यूज़ फोर नेशन, मार्च 11, 2026
“जिले के लहेरियासराय स्थित पचाढी स्थान छावनी परिसर में मंगलवार देर रात अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (AHP) एवं राष्ट्रीय बजरंग दल दरभंगा परिवार की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की हिंदुओं को तीन बच्चे होने चाहिए। तीन बच्चे हिंदू सच्चे, बाकी हिंदू कच्चे। उनका कहना था कि हिंदू समाज को मजबूत बनाने के लिए जनसंख्या संतुलन जरूरी है। अपने संबोधन में प्रवीण तोगड़िया ने हिंदू संगठन की आवश्यकता पर बल देते हुए जनसंख्या, घुसपैठ, गौहत्या और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट होकर अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आना होगा। इस दौरान उन्होंने परिवार और समाज को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि “तीन बच्चे हिंदू सच्चे, बाकी हिंदू कच्चे”।
उन्होंने जनसंख्या के मुद्दे पर कहा कि “सच्चे हिंदू बनने के लिए तीन बच्चे करो, तीन बच्चे हिंदू सच्चे, बाकी हिंदू कच्चे।”देश की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए तोगड़िया ने कहा कि भारत पहले भी महान था, आज भी महान है और आगे भी महान रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत का गौरव बढ़ रहा है। लव जिहाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी बहन-बेटी के साथ ऐसी घटना होती है तो समाज की सभी जातियों को एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने दरभंगा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया है कि हर गांव और हर मुहल्ले में मंगलवार और शनिवार की रात सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देशभर में इस समय लाखों स्थानों पर हनुमान चालीसा का पाठ चल रहा है और लक्ष्य है कि पूरे देश में एक लाख स्थानों पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हो……”
पूरा लेख न्यूज़ फोर नेशन पर पढ़ें
