“धर्मांतरण-रेप केस की आरोपी बहनों का ईरानी डेरा कनेक्शन:20 साल पहले लखनऊ से आया था परिवार; पिता की मौत के बाद सेक्स रैकेट की सरगना बनीं”, दैनिक भास्कर, मार्च 10, 2026
“भोपाल की बागसेवनिया पुलिस की गिरफ्त में आई धर्मांतरण और रेप केस की आरोपी बहनें अमरीन और आफरीन फिलहाल जेल में हैं। वहीं पुलिस की जांच में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।
20 साल पहले दोनों बहनें परिवार के साथ लखनऊ से भोपाल आई थीं। परिवार वहीं के एक ईरानी कबीले से ताल्लुक रखता है। भोपाल आने के बाद पिता ने एक टेलर की दुकान में कारीगरी की। इससे परिवार का गुजारा बमुश्किल होता था। पुलिस जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि दोनों का ईरानी डेरे से संबंध है। पुलिस इसके साक्ष्य जुटा रही है।
2020 में कोरोना काल में पिता की मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने जॉब करने की ठानी। पहले अमरीन ने नर्मदापुरम के एक स्पा सेंटर में काम किया। उसी ने अपनी छोटी बहन आफरीन को भी एक स्पा में नौकरी दिलाई। यहां से दोनों बहनें कई हाई प्रोफाइल लोगों के संपर्क में आईं। स्वयं देह व्यापार से जुड़ीं। बाद में दूसरी लड़कियों को भी इस दलदल में धकेल दिया……”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
