“भिवंडी में ‘लव जिहाद’ पर हंगामा! हिंदू संगठनों ने रुकवाई शादी, दूल्हा गिरफ्तार; जानें क्या है पूरा मामला”, नवभारत, मार्च 07, 2026
“महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भिवंडी में होने वाली एक अंतरधार्मिक शादी को लेकर भारी बवाल मच गया। हिंदू संगठनों के हस्तक्षेप के बाद न केवल शादी रुक गई, बल्कि आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अरमान शेख के रूप में हुई है, जो मूल रूप से डोंबिवली का रहने वाला है।
शादी के मंडप में हंगामा
मिली जानकारी के अनुसार, भिवंडी में एक हिंदू युवती और मुस्लिम युवक अरमान शेख का विवाह समारोह आयोजित किया गया था। जैसे ही इस शादी की खबर स्थानीय हिंदू संगठनों और कार्यकर्ताओं को मिली, वे बड़ी संख्या में विवाह स्थल पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि यह मामला ‘लव जिहाद‘ से जुड़ा है और युवती को गुमराह करके यह विवाह किया जा रहा था। मौके पर तनाव बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई।
कैसे हुआ खुलासा ?
मामले में नया मोड़ तब आया जब युवती की उम्र और आरोपी के पिछले रिकॉर्ड की जांच शुरू हुई। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि अरमान शेख के खिलाफ पहले से ही कुछ गंभीर आरोप थे। पुलिस जांच के आधार पर, आरोपी अरमान शेख पर नाबालिग से संबंधित अपराधों के तहत POCSO कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। हिंदू संगठनों ने दावा किया कि युवक ने अपनी पहचान छुपाकर या गलत जानकारी देकर युवती को फंसाया था……”
पूरा लेख नवभारत पर पढ़ें
