“बाजार में नंगा कर घसीटा, बेरहमी से पीटा: बंगाल में भाजपा का समर्थन करने पर मुस्लिम महिला को भी नहीं छोड़ा, BJP ने तस्वीर-वीडियो शेयर कर लगाया आरोप”, ऑपइंडिया, जून 29, 2024
“सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल से जुड़ी एक बेहद हैरान करने वाली खबर शेयर की जा रही है। भारत जनता पार्टी की बंगाल ईकाई और भाजपा नेता अमित मालवीय ने तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि प्रदेश के कूचबिहार में एक मुस्लिम महिला को नंगा करके पीटा गया है सिर्फ इसलिए क्योंकि वो भाजपा को सपोर्ट करती थी।
भाजपा की पश्चिम बंगाल ईकाई ने अपने ट्वीट में इस घटना के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, “पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की सदस्य रोसोनारा खातून को बर्बरतापूर्वक पीटा गया है। उनके बालों को घसीटकर उनपर हमला किया गया। उनका अपराध सिर्फ यही था कि वो भाजपा को सपोर्ट करती थीं। इस घटना से मुस्लिम समुदाय में बहुत नाराजगी है और महिलाओं की सुरक्षा खतरे में आ गई है।” भाजपा ने कहा कि यह ममता बनर्जी का बंगाल है जहाँ ऐसी हिंसा करके विपक्ष को चुप करा दिया जाता है।
इसी तरह अपने ट्वीट में अमित मालवीय ने कहा कि ये घटना कूचबिहार जिले के माथाभांगा विधानसभा के रामथेंगा बाजार की है। वहाँ भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा की सदस्य रोसोनारा खातून को बालों से घसीटा गया और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। भाजपा नेता अपने ट्वीट में लिखते हैं- “चुनाव के बाद से ही महिला दहशत में थी और घर से बाहर निकलने में कतराती थीं। अभी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहाँ उनका इलाज चल रहा है…..”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें