“मथुरा के सरकारी स्कूल में ‘धर्मांतरण की कोशिश’; बच्चों से जबरन पढ़वाया नमाज… आरोपी प्रिंसिपल जान मोहम्मद सस्पेंड”, सुदर्शन न्यूज़, फरवरी 02, 2026
“श्रीकृष्ण की पावन नगरी मथुरा से एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। मथुरा में नौहझील थाना क्षेत्र के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में हिंदू बच्चों से जबरन नमाज पढ़वाए जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। आरोपी की पहचान जान मोहम्मद के तौर पर हुई है। आरोपी स्कूल का प्रधानाध्यापक है।
आरोप है कि स्कूल का प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद बच्चों को गुमराह कर उनसे जबरदस्ती नमाज पढ़वाता था। आरोपी इस्लाम को सभी धर्मों से अच्छा बता कर बच्चों पर उसे अपनाने का दबाव भी डालता था। साथ ही हिंदू देवी-देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी भी करता था। सिर्फ यही नही बच्चों पर राष्ट्रगान गाने की भी मनाही थी, आरोपी राष्ट्रगान गाने पर उन्हे डांटता था।
फिलहाल भाजपा नेता दुर्गेश प्रधान की शिकायत के बाद आरोपी प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद को निलंबित कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) रतन कीर्ति ने पूरी घटना की विस्तृत जांच के लिए छाता और मांट के ब्लॉक एजुकेशन अधिकारियों की दो सदस्यीय जांच समिति बनाई है। यह समिति सभी आरोपों की गहन जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट सौंपेगी….”
पूरा लेख सुदर्शन न्यूज़ पर पढ़ें
