“बांग्लादेश के मेमेन्सिंघ में एक और हिंदू व्यापारी की हत्या”, द प्रिंट, फरवरी 10, 2026
“बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले की एक और घटना सामने आई है. मंगलवार को उत्तरी बांग्लादेश के मेमेन्सिंघ जिले के त्रिशाल इलाके में एक हिंदू कारोबारी की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी.
बांग्लादेश पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 60 वर्षीय सुषेन चंद्र सरकार के रूप में हुई है. यह मामला तब सामने आया, जब सरकार सोमवार देर रात तक घर नहीं लौटे.
त्रिशाल सर्कल के पुलिस एएसपी हसन इसराफिल ने कहा, “सुषेन चंद्र सरकार एक कारोबारी थे. जब वह रात में घर नहीं लौटे, तो उनके बेटे ने उन्हें बार-बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद बेटा अपने पिता की दुकान पर गया, जहां उसने उन्हें कुख्यात अपराधियों द्वारा घायल अवस्था में पाया. उनके सिर पर धारदार हथियार से चोट लगी थी. उन्हें मेमेन्सिंघ मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया……”
पूरा लेख द प्रिंट पर पढ़ें

