“लव जिहाद के आरोप में कांग्रेस नेता का बेटा गिरफ्तार, युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की दे रहा था धमकी”, ईटीवी भारत, जनवरी 31, 2026
“मुरादाबाद पुलिस ने अमरोहा के रहने वाले कांग्रेस नेता के बेटे को लव जिहाद के मामले में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि युवक ने नाम बदल कर युवती के साथ रिलेशनशिप बढ़ाई और कुछ अंतरंग फोटो व वीडियो बना लिए. इसके बाद धमकी देकर निकाह करने का दबाव बना रहा था. युवती की शिकायत के बाद मुरादाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
एसपी सिटी रण विजय सिंह ने बताया है कि अमरोहा के गजरौला कस्बे के रहने वाले एक कांग्रेस नेता का बेटा शाहरुख का मुरादाबाद निवासी एक युवती से अफेयर था. युवती का आरोप है कि शाहरुख ने अपना नाम आशीष बताया था. मेलजोल बढ़ाने के बाद शाहरुख ने फिजिकल रिलेशन बनाए और चुपके से फोटो और वीडियो बना लिए. इसके बाद शाहरुख ब्लैकमेल करने लगा और निकाह करने की जिद पर अड़ गया.
एसपी सिटी रण विजय सिंह के अनुसार युवती और उसके परिजनों ने कटघर थाने में शाहरुख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. प्राथमिक जांच में सामने आया कि शाहरुख पड़ोसी जिले अमरोहा के गजरौला कस्बे का रहने वाला है…….”
पूरा लेख ईटीवी भारत पर पढ़ें
