“देश में “लव जिहाद” के बाद अब “किन्नर जिहाद”? हिंदू किन्नरों को बनाया जा रहा मुसलमान, जबरन खिलाया जा रहा गोमांस”, इंडिया टीवी, फरवरी 10, 2026
“मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने “लव जिहाद” के बाद अब देश में “किन्नर जिहाद” होने के आरोप लगाए हैं। हिंदू किन्नरों का आरोप है कि भोपाल के किन्नर डेरों में धर्मांतरण किया जा रहा है और हिंदू किन्नरों को मुसलमान बनाया जा रहा है।
हिंदू किन्नरों का आरोप है कि हिंदू किन्नरों को गाय का मांस खिलाया जाता है और नमाज अदा करवाई जाती है। उन्हें कलमा भी पढ़वाया जाता है। हिंदू किन्नरों से पैसा एकत्रित कर मदरसे और मस्जिद बनवाई जाती हैं।
कहां हो रहा धर्मांतरण?
हिंदू किन्नरों का आरोप है कि भोपाल, सागर, इंदौर, जबलपुर, होशंगाबाद, इटारसी समेत सब जगह किन्नरों के मुस्लिम गुरु हिंदू किन्नरों को मुसलमान बना रहे हैं। INDIA TV के सामने रो-रो कर हिंदू किन्नरों ने उन्हें मुस्लिम बनाने की कहानी बताई है……”
पूरा लेख इंडिया टीवी पर पढ़ें

