“भोले-भाले लोगों को बनाया गया था ईसाई, अब लौटे सनातन धर्म में; पूर्णिया में 100 से अधिक परिवारों की हुई घर वापसी”, सुदर्शन न्यूज़, दिसंबर 27, 2025
“बिहार के पूर्णिया जिले के बनमनखी क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल की ओर से आयोजित घर वापसी कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक लोगों ने ईसाईयत त्यागकर पुनः सनातन धर्म को अपनाया। कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठानों, यज्ञ और हवन के बीच लोगों ने अपने मूल धर्म में लौटने की घोषणा की। इस अवसर पर VHP के बिहार-झारखंड धर्म प्रसार प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने आरोप लगाया कि इन लोगों का धर्म परिवर्तन लालच और प्रलोभन के जरिए कराया गया था।
विभिन्न गांवों से पहुंचे लोग
बताया गया कि बायसी प्रखंड समेत पूर्णिया जिले के कई गांवों से लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। धार्मिक विधि-विधानों के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने स्वेच्छा से सनातन धर्म में वापसी की और अपने निर्णय को सार्वजनिक रूप से साझा किया।
प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का आरोप
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पादरियों द्वारा आर्थिक सहायता, नौकरी और अन्य सुविधाओं का लालच देकर हिंदू परिवारों को ईसाईयत अपनाने के लिए प्रेरित किया गया था। उन्होंने दावा किया कि बाद में इन लोगों को यह एहसास हुआ कि वे गलत दिशा में चले गए थे, जिसके बाद उन्होंने अपनी इच्छा से घर वापसी का निर्णय लिया। कुशवाहा ने कहा कि बनमनखी का यह आयोजन सीमांचल क्षेत्र में जबरन और प्रलोभन आधारित धर्मांतरण के खिलाफ एक सशक्त संदेश है……”
पूरा लेख सुदर्शन न्यूज़ पर पढ़ें
