“जौनपुर में धर्मांतरण के आरोप में चार गिरफ्तार:प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला”, दैनिक भास्कर, अक्टूबर 30, 2025
“जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने 30 अक्टूबर 2025 को सुबह 7:15 बजे उनके घर से यह गिरफ्तारी की।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज किया गया है। केराकत पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तार किए गए लोगों में गीता देवी पत्नी राम अवध, रंजना कुमारी पुत्री राम अवध, सोनू पुत्र लहरू राम और विजय कुमार पुत्र हरिकंचन शामिल हैं। ये सभी सरकी, थाना केराकत, जौनपुर के निवासी हैं…..”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
