“ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से उत्साहित सेना; 38वीं इन्फेंट्री कमांडर्स में उभरा ‘नए भारत’ की युद्ध-तैयारी का रोडमैप”, सुदर्शन न्यूज़, दिसंबर 10, 2025
“मध्य प्रदेश के महू स्थित इन्फेंट्री स्कूल में आज 38वीं इन्फेंट्री कमांडर्स’ कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ हुआ। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने इस महत्वपूर्ण सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस दौरान उप सेना प्रमुख, विभिन्न सेना कमान के प्रमुख अधिकारी, इन्फेंट्री निदेशालय के डीजी, रेजिमेंटल केंद्रों के कमांडेंट और देशभर की इन्फेंट्री संरचनाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।
भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और पड़ोसी नीति पर जोर
अपने संबोधन में जनरल द्विवेदी ने कहा कि भारत की रणनीतिक स्वायत्तता उसकी विदेश और रक्षा नीति की नींव है। उन्होंने ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति को क्षेत्रीय स्थिरता के लिए अहम बताया। साथ ही कहा कि सैन्य कूटनीति तेजी से बढ़ रही है और मित्र देशों के साथ विश्वास निर्माण का मजबूत माध्यम बन रही है।
सेना प्रमुख ने स्पष्ट किया कि सूचना युद्ध, साइबर और स्पेस जैसे क्षेत्र अब आधुनिक युद्ध की दिशा तय कर रहे हैं। तकनीक के माध्यम से मानव संसाधन को सक्षम बनाना, संगठनात्मक सुधार तथा क्षमताओं में निरंतर वृद्धि—इन्हीं के सहारे भारतीय सेना भविष्य के युद्धों के लिए तैयार हो रही है….”
पूरा लेख सुदर्शन न्यूज़ पर पढ़ें
