“12 साल के कट्टरपंथी के मन में सनातनियों के लिए भरा था जहर; प्राचीन जालपा माता मंदिर में लगा दी आग… बुरी तरह झुलसी हिंदू भावनाएं”, सुदर्शन न्यूज़, मार्च 11, 2026
“हिमाचल प्रदेश के चंबा में हिंदू भावनाएं आहत करने की सनसनीखेज घटना उजागर हुई है। जिले में स्थित प्राचीन जालपा माता मंदिर में आगजनी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शुक्रवार (6 मार्च, 2026) को महज 12 साल के एक मुस्लिम लड़के ने मंदिर में जानबूझ कर आग लगा दी। ग्रामीण हिंदूओं को जब इसकी जानकारी मिली ते किसी तरह उन्होंने आग बुझाया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।
जानकारी के अनुसार जडेरा पंचायत के कलियूं गांव के पवित्र मंदिर में 12 साल के एक मुस्लिम लड़के ने आग लगा दी, जिससे माता की मूर्ति और उन्हें अर्पित पवित्र कपड़े बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो पूरा मंदिर इसकी चपेट में आ सकता था।
ग्रामीणों ने मामले की सूचना तुरंत चंबा सदर थाना को दी। जिसके बाद संवेदनशील मामला होने के कारण थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ देर रात ही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार (7 मार्च, 2026) को आरोपी नाबालिग तथा उसके परिजनों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। आरोपी नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है…….”
पूरा लेख सुदर्शन न्यूज़ पर पढ़ें
