“धर्म परिवर्तन के आरोप पर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन:बागपत में डीएम के आश्वासन के बाद धरना समाप्त, जांच का भरोसा”, दैनिक भास्कर, नवंबर 27, 2025
“बागपत में बुधवार को हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शहर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला को न्याय दिलाने की मांग को लेकर किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया गया।
प्रदर्शन के दौरान पीड़िता भी मौजूद थी। उसने अधिकारियों से अपने मामले में निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने बताया कि उसने कई बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण वह लगातार भय में जी रही है।
हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पीड़िता पर न केवल धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया, बल्कि उसे मामले को रफा-दफा करने के लिए भी मजबूर किया गया…….”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
