“आजमगढ़ में धर्म परिवर्तन का प्रयास:स्कूल और अस्पताल में मुफ्त इलाज का प्रलोभन, 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज”, दैनिक भास्कर, अक्टूबर 13, 2025
“आजमगढ़ के महाराजगंज थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का एक मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता अंशुल शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना 12 अक्टूबर 2025 को ग्राम सिंघवारा खास में सूर्यभान शर्मा के घर पर एक सत्संग के दौरान हुई थी।
अंशुल शर्मा ने आरोप लगाया है कि इस सत्संग में लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दिया जा रहा था। उन्हें यह लालच दिया गया कि धर्म परिवर्तन करने पर स्कूल और अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलेगा। आरोप है कि हिंदू धर्म को कमजोर बताकर और उसे आडंबर करार देकर लोगों को धर्मांतरण के लिए उकसाया जा रहा था।
स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने महाराजगंज थाने को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां धर्म परिवर्तन का कार्य चल रहा था। पुलिस को मौके से बाइबल और धर्मांतरण से संबंधित अन्य सामग्री भी मिली……”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें